मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर के विकास में कहीं कोई कमी नहीं आने दी जा रही है जिस टाउन हॉल में आज वह खड़े हैं भाजपा कार्यकाल में इसकी हालत बहुत खराब थी इसका रिनोवेशन वर्तमान सरकार ने करवाया है। हमीरपुर में चार ने दफ्तर खोले गए हैं। 130 करोड़ की लागत से नया बस स्टैंड तैयार किया जा रहा है जो अक्टूबर 2027 तक तैयार हो जाएगा। 200 करोड़ की लागत से हमीरपुर के पुराने बस स्टैंड में भव्य सिटी सेंटर बनाया जाएगा जहां शॉपिंग मॉल भी होगा।