कोंच: स्कूल गई छात्रा घर नहीं लौटी, पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया; इंस्टाग्राम पर शादी का पेपर वायरल
Konch, Gaya | Aug 10, 2026 आंती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोराप अंतर्गत एक गांव से 27 जुलाई को स्कूल गई छात्रा के लापता होने का मामला सोमवार को सामने आया है। छात्रा के पिता ने आंती थाने में युवक एवं उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता ने बताया कि 27 जुलाई की सुबह उनकी बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं।