हरिद्वार: SSP और SP सिटी ने रानीपुर झाल स्थित भूमानंद अस्पताल पहुंचकर बदमाशों के हमले में घायल जवानों का हाल जाना
शिवालिक नगर में सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि चेकिंग के दौरान बदमाशों के हमले में घायल हुए हेड कांस्टेबल कुंदन चौहान और होमगार्ड विक्रम का SSP परमेंद्र डोभाल और SP सिटी स्वतंत्र कुमार ने हाल जाना। रानीपुर झाल स्थित भूमानंद अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पहुंचे दोनों अधिकारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के कड़े आदेश दिए।