दीपका: एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार, अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान
Dipka, Korba | Nov 8, 2026 वक्त और हालात ने जिन्हें अपनों से दूर कर दिया उनके जीवन में भी दीपावली की खुशियां भरने की एक आत्मीय पहल कोरबा के अपना सेवा घर आश्रम में देखने को मिली। यहां रह रहे प्रभुजनों के लिए दीपावली केवल रोशनी और आतिशबाजी का पर्व नहीं, बल्कि अपनत्व, सम्मान और परिवार जैसी खुशियों का एहसास बन गई।