बिहार: डीएम कार्यालय में जिलाधिकारी ने 20 शिकायतों की सुनवाई की, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत
Bihar, Nalanda | Nov 18, 2024 बिहार शरीफ डीएम ऑफिस में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी शुभंकर द्वारा सोमवार की दोपहर 3:00 बजे 20 मामलों की सुनवाई की गई।इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए गये।