मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में हैंड पंप पर पानी लेने गई युवती के साथ तीन लोगों ने किया छेड़खानी
जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप पर पानी लेने गई युवती के साथ तीन लोगों ने छेड़खानी की। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है। इस मामले में जिगना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर अब तक नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।