मिर्ज़ापुर: जोपा गंगा घाट पर अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, मौके से एक बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त
विंध्याचल थाना क्षेत्र के जोपा गंगा घाट पर अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम सदर गुलाबचंद के नेतृत्व में छापेमारी कर एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू लादते हुए पकड़ा गया है। छापेमारी में खनन अधिकारी के साथ साथ नायब तहसीलदार चंद्रगुप्त मौर्य, गैपूरा चौकी इंचार्ज व पुलिस बल मौजूद रही।