मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और गैर इरादतन हत्या के अभियोग से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना विंध्याचल पर वादिनी चंदा देवी निवासी छोटकी महुअरिया विंध्याचल द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी के पति के इलाज के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे लेने व लापरवाही पूर्वक इलाज करने पर पति की मृत्यु होने के संबंध में लिखित तहरीर दी रविवार की शाम 3:00 बजे उप निरीक्षक मोती सिंह यादव पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शाकिर अली पुत्र नन्हे निवासी कंतित को गिरफ्तार किया