मिर्ज़ापुर: थाना जिगना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी और बिक्री करने वाले दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया, दो मोटरसाइकिल बरामद
रविवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे उप निरीक्षक राजेश पांडे पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबीर के सूचना के आधार पर सघन वाहन चेकिंग कर थाना जिगना क्षेत्र के कुशहा चौराहे के पास से दो अंतर्जनपदीय वाहन चोर। महताब अली पुत्र रहमानी निवासी बेलहुआ जनपद प्रयागराज व दीपक कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय राम लल्लन विश्वकर्मा निवासी खानपुर प्रयागराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।