मिर्ज़ापुर: बेलतर में डीजे के साथ निकाली गई बारात, सामूहिक विवाह में 8 जोड़ों का हुआ विवाह
उत्तर प्रदेश से वैश्य महासम्मेलन द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। आठ जोड़ों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। बेलतर स्थित अग्रसेन भवन से डीजे के संग धूमधाम से बारात निकाली गई। बाराती रास्ते भर डीजे पर तिरकते रहे। रथ पर सवार होकर दूल्हे विवाह स्थल पर पहुंचे। लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न हुआ।