मिर्ज़ापुर: आम आदमी पार्टी का 20 एवं 21 जून को वाराणसी में होगा काशी प्रांत का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, बैठक में हुई चर्चा
नगर के भरूहना स्थित आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को बैठक संपन्न हुई। जिसमें 20 एवं 21 जून को वाराणसी में काशी प्रांत का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन पर चर्चा की गई। मनीष गुप्ता प्रांत सचिव जिला प्रभारी मिर्जापुर ने कहा कि पार्टी आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी।