सेन्हा: सेन्हा में पारंपरिक पड़हा स्वशासन व्यवस्था को पुनर्स्थापित करने के लिए भव्य पत्थर गड़ी समारोह का आयोजन किया गया
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड स्थित रानीगंज साप्ताहिक बाजार टांड में रविवार शाम 4 :30 बजे पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण एवं पत्थर गड़ी समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व 15 पड़हा गढ़कसमार बेल राजा ने किया, जिसमें समाज में पारंपरिक नियमों को पुनः लागू करने की शपथ ली गई।