सिलाव: नालंदा रेलवे स्टेशन के समीप टिकुलीपर मोहल्ले में करंट की चपेट में आने से एक बालक एवं एक किशोर की हुई मौत
Silao, Nalanda | Sep 15, 2024 नालंदा थाना अंतर्गत नालंदा रेलवे स्टेशन के समीप टिकुलीपर मोहल्ले में एक बालक एवं एक किशोर की मौत करंट से हो गयी जिसके बाद कोहराम मच गया. मृतकों में नालंदा थाना क्षेत्र के टिकुलीपर नालंदा मोड़ निवासी नकुल राम के चौदह वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार एवं टुन्नू राम के आठ वर्षीय पुत्र सूरज कुमार शामिल है.