सिलाव: सिलाव में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर रहे दो शातिर बदमाशों को किया गया गिरफ्तार, कई आपत्तिजनक सामान जब्त
Silao, Nalanda | Sep 14, 2024 सिलाव थाना पुलिस ने सिलाव में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर रहे दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खां ने बताया कि गिरफ्तार दो शातिर बदमाशों मे नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना के दौलतपुर गांव निवासी रजनीश कुमार एवं नूरसराय थाना के पपरनौसा गांव निवासी सचिन राज शामिल है