सिलाव: सिलाव बाजार में कार्यकर्ताओं ने चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान, दर्जनों लोगों को बनाया गया सदस्य
Silao, Nalanda | Sep 12, 2024 कार्यकर्ताओं ने सिलाव बाजार में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया और इस दौरान दर्जनों लोगों को सदस्य बनाया. भाजपा का सदस्यता अभियान का नेतृत्व कर रहे बबलू सिंह ने कहा कि यह सदस्यता अभियान फिर से ‘भारत विजय’ और ‘भाजपा विजय’ अभियान की शुरुआत करेगा. साथ ही इससे संगठन में नयी जान फूंकी जाएगी.