सिलाव: नालंदा स्थित महाबोधि महाविदयालय में 38 बिहार बटालियन एनसीसी बिहारशरीफ द्वारा वार्षिक शिविर आयोजित
Silao, Nalanda | Sep 14, 2024 38 बिहार बटालियन एनसीसी बिहारशरीफ द्वारा नालंदा स्थित महाबोधि महाविदयालय में वार्षिक शिविर आयोजित किया गया जिसमें कमांडर ब्रिगेडियर रामनरेश शामिल हुए. मौके पर कमांडर ब्रिगेडियर रामनरेश ने कैडेटो से कहा कि अपने लाइफ को खुद संवारना है. किसी दूसरे के भरोसे नही छोड़ना है. आगे बढ़ना है तो महापुरुषों की जीवनशैली को अपनाना होगा.