कोल: थाना गांधी पार्क की पुलिस व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीमों को मिली बड़ी सफलता, 3 शातिर चोर हुए गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Apr 29, 2025 जनपद अलीगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गांधी पार्क व एंटी व्हीकल थेफ्ट की संयुक्त टीमों ने गैराज से कार चोरी होने की सूचना पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए 3 शातिर संदिग्धों को चिन्हित कर, गिरफ्तार किया।