#अलीगढ़ में बाइक चोरों के हौसले बुलंद, कोचिंग सेंटर के बाहर से बाइक चोरी कर चोर फरार,वारदात CCTV कैमरे में कैद!अलीगढ़ के अवंतिका फेस-2 स्थित ज्ञान गुरुकुलम कोचिंग सेंटर के बाहर से Apache 160 बाइक (UP81BN7866) चोरी हो गई। पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद उसने तत्काल 112 पर शिकायत दर्ज कराई और क्वार्सी थाने में भी लिखित शिकायत दी। आरोप है कि करीब 36 घंटे बीतने के बावजूद बाइक चोरी के मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने और चोर का पता लगाने की मांग की है।
#AligarhNews #BikeTheft #AligarhPolice #UPPolice #Aligarh
Koil, Aligarh | Sep 13, 2026