कोल: रोरावर में चार बच्चों के साथ प्रेमी संग भागी महिला वापस लौटी, प्रेमी और बच्चों समेत महिला ने पुलिस को किया आत्मसमर्पण
Koil, Aligarh | Apr 28, 2025 थाना रोरावर इलाके का है।जहां चार बच्चों के साथ महिला अपने प्रेमी के संग फरार हो गई थी।वहीं सोमवार की शाम चार बच्चों को साथ लेकर महिला और उसका प्रेमी वापस लौट आए हैं। प्रेमी चारों बच्चों समेत महिला ने पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया है।वापस लौटने के बाद बच्चे अपनी दादी से लिपट कर रोते हुए नजर आए। महिला ने अपने पति के साथ घर वापस जाने से इनकार कर दिया।