हज़ारीबाग: JPSC नियुक्ति रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, छात्रों का आक्रोश—आभार यात्रा रद्द, सरकार को 15 दिन की मोहलत
हजारीबाग में JPSC की 11वीं-13वीं सिविल सेवा परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियों को रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद छात्रों में नाराजगी है। इसके चलते गांधी मैदान में प्रस्तावित आभार यात्रा रद्द कर दी गई।छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार को 15 दिनों के भीतर कोर्ट में नियुक्तियां रद्द करने के ठोस कारण और साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे।