जमुई: छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपित युवक गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी: SP ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Apr 22, 2026 छात्रा को महिसौड़ी चौक से अगवा कर लखीसराय के एक होटल में दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर वायरल करने मामले में पुलिस ने फौरन सूचना के 06 घंटे के अंदर ही मुख्य अभियुक्त मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में सहयोग करने वाले दो अज्ञात युवकों की भी तालाश की जा रही है। उक्त जानकारी बुधवार की दोपहर बाद 3:00 बजे एसपी ने दी है।