जब सीएम के ध्वजारोहण से पहले ही सड़कों पर टकराव हो जाए!
हांसी।
हरियाणा के नए जिले हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज ध्वजारोहण किया, लेकिन इससे पहले सुबह ग्रामीणों के विरोध ने माहौल गरमा दिया। विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। हालात इतने बिगड़े कि लाठीचार्ज और पथराव तक की नौबत आ गई। सवाल यह है कि आखिर ग्रामीणों को सड़क पर उतरकर विरोध करने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा? सरकार को विरोध की आवाज दबाने के बजाय उसकी वजह सुननी चाहिए। ध्वजारोहण लोकतंत्र का उत्सव है, लेकिन लोकतंत्र में जनता की आवाज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
Sirsa, Sirsa | Aug 15, 2026