डुमरांव: बसें नहीं, फिर भी बने बस स्टैंड: डुमरांव नगर परिषद पर खर्च को लेकर उठे सवाल, लोक शिकायत में परिवाद दायर
Dumraon, Buxar | Aug 14, 2026 डुमरांव नगर परिषद द्वारा बनाए गए करीब एक दर्जन बस स्टैंड शेड अब विवादों में घिर गए हैं। इन शेडों के निर्माण में लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन जिन स्थानों पर इन्हें बनाया गया, वहां आज तक एक भी बस का नियमित ठहराव नहीं है। ऐसे में ये बस स्टैंड पूरी तरह अनुपयोगी साबित हो रहे हैं।