आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित आकाश कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में केवल हल्का शॉर्ट सर्किट हुआ था, जबकि आग लगने की खबर पूरी तरह गलत निकली।
ACP हरीपर्वत अमीषा के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ। सभी छात्र, कर्मचारी और अन्य लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने परिसर का निरीक्षण कर स्थिति को सामान्य पाया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
.
.
.
.
#Agra #AakashCoaching #AgraPolice #ACPAmisha #FactCheck
Fatehabad, Agra | Jun 24, 2026