हथुआ: सवरेजी गांव से 13 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद
हथुआ प्रखंड के सवरेजी गांव से एक घटना सामने आई है, जहाँ 13 वर्षीय अनबिया खातून संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। अनबिया, स्थानीय निवासी जफीर आलम की पुत्री है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चिंता का माहौल व्याप्त है। परिजनों के अनुसार, अनबिया अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन करने पर भी पता नहीं चल पाया।