शिवपुरी नगर: अनुविभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा, कार्य में लापरवाही करने वाले पटवारी पर होगी कार्यवाही
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने शिवपुरी अनुविभाग के राजस्व अधिकारियों और पटवारी की समीक्षा बैठक की और राजस्व संबंधी कार्य में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिस पटवारी के स्तर पर कार्य में लापरवाही देखी जाएगी उस पर सख्त कार्यवाही होगी। लोक सेवा गारंटी प्रकरण का समय सीमा में निराकरण करें। कोई भी प्रकरण जिस स्तर पर समय सीमा से बाहर होगा,