बड़हिया: लखीसराय जिला अतिथि गृह पहुंचे लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र, उनका हुआ स्वागत
बिहार विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति सह राजद विधायक भाई वीरेंद्र मंगलवार की अपराह्न 6 बजे लखीसराय जिला अतिथि गृह पहुंचे. यहां स्थानीय पदाधिकारियों एवं राजद नेताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया. राजद जिलाध्यक्ष भगवान, सूरजगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रेमसागर चौधरी, लखीसराय राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव आदि मौजूद रहे.