बनेड़ा: रायला: बापू नगर में पानी टंकी का उद्घाटन हुआ, पर एक माह बाद भी नलों में नहीं आई बूंद
रायला के बापू नगर में पानी की टंकी का धूमधाम से उद्घाटन हुए एक माह से अधिक बीत गया, लेकिन नलों में अब तक पानी नहीं पहुंचा। 11 नल कनेक्शन देने के बावजूद एक भी नल नहीं टपका। ग्रामीणों का आरोप है कि चंबल का पानी सिर्फ कागजों में बह रहा है, जमीन पर लोग बूंद-बूंद को तरस रहे।