चौसा: चौसा-बक्सर मार्ग पर बहादुरपुर गांव के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल
Chausa, Buxar | May 14, 2026 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास चौसा-बक्सर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 61 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार मार्ग पर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।