बहराइच: विकास भवन के पास ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मानदेय दिलाए जाने को लेकर किया धरना प्रदर्शन
जनपद बहराइच में विकास भवन के पास शनिवार को ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारीयो के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। वहीं नारेबाजी भी की गई। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारीगण मौजूद रहे। जिसकी जानकारी देते हुए पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मानदेय दिलाए जाने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया है।