बहराइच: सलारपुर में मोबाइल के विवाद में जमकर मारपीट, तीन लोग हुए घायल
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर में मोबाइल के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में कराया गया। शनिवार को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि, मोबाइल के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। जिसकी शिकायत थाने में की पुलिस जांच में जुट गई है।