दंतेवाड़ा: कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लौट रही शिक्षिका को सातधार मोड़ के पास बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षिका की जान चली गयी। शिक्षिका का नाम हेमा सिंह बताया जो प्रा. शा. कोटवार पारा श्यामगिरी में पदस्थ थी। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब शिक्षिका कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वापस लौट रही थी। हेमा सिंह मूल रूप से जांजगीर चांपा की रहने वाली थी। हादसे के बाद शिक्षिक परिवार में शोक की लहर है।