दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा बीजापुर के सरहदी क्षेत्र पुरंगेल, लोहा गांव में पुलिस नक्सली मुठभेड़,9 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद
दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों के बड़े जमावड़े की सूचना पर DRG और CRPF के जवानों को रात में सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था।आज सुबह गश्त के दौरान अचानक नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की ।जिसमें 9 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। एसपी गौरव राय ने दी जानकारी।