भिंड नगर: कलेक्टर SP ने आईटीआई परिसर में शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना का किया शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी
भिंड में अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सैन्य बल, पुलिस, होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर 1 बजे आईटीआई परिसर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया है