तरबगंज: अयोध्या बस्ती मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल किसान की इलाज के दौरान हुई मौत मामले में बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
लोलपुर निवासी किसान गौरी शंकर अयोध्या बस्ती मार्ग पर 1 मार्च को पैदल खेत जा रहे थे कि ,अचानक तेज रफ्तार अज्ञात पल्सर बाइक चालक ने टक्कर मार दी थी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनकोे को इलाज हेतु अयोध्या के मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था बीते 10 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई ।