तरबगंज: नौबस्ता में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन चोटिल, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
नौबस्ता के मेड़ईपुरवा निवासी शिवदयाल तिवारी ने शनिवार को केस दर्ज कराया है कि, आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर उनके भाई विष्णु दयाल तिवारी अपने पुत्र कुलदीप वह संदीप तथा पत्नी के साथ मिलकर पीड़ित व उनके पुत्र अनुज तथा पुत्री बबली को गाली गलौज देते हुए पिटाई कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि, केस दर्ज कर करवाई की जा रही है।