तरबगंज: रांगी चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
रांगी के निवासी सुनील कुमार पांडेय ने रविवार को थाने पर दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा कि, हमारे बड़े भाई रामप्रसाद पांडे 10 मार्च को बाइक से अपना खेत देखकर वापस हुए और रंगी चौराहे पर सड़क किनारे बाइक खड़ी करके खड़े थे कि,सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार शिवपूजन निवासी गोपसराय ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उनके भाई घायल हो गए और पैर टूट गया।