तरबगंज: नौबस्ता के मेड़ई पुरवा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग हुए चोटिल, 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नौबस्ता मेड़ई पुरवा निवासी विष्णुदयाल तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वादी का भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा है। विपक्षी किशुन दयाल तिवारी, शिव दयाल तिवारी व अनुज तिवारी ने मिलकर वादी व राजमणि तिवारी की लाठी डंडों से पिटाई कर जान से मारने की धमकी भी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।