ऊना: जिला में यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने 304 वाहनों के काटे चालान, वसूला ₹85200 का जुर्माना
ऊना पुलिस ने बीते 24 घंटे में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 304 चालान किए, जिनमें से 130 मामलों का मौके पर निपटारा कर 85,200 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 12 व्यक्तियों पर चालान कर 1,200 रुपये जुर्माना वसूला गया। एसपी अमित यादव ने सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।