ऊना: कामगार न्याय की उम्मीद में डेढ़ माह से भटक रहे, वर्कर यूनियन ने मार्क जॉन इंडस्ट्रीज संघ हरोली के प्रधान से की मुलाकात
औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथू-बाथड़ी में मिडास केयर वर्कर यूनियन के कामगार डेढ़ महीने से न्याय की मांग को लेकर भटक रहे हैं। वीरवार को यूनियन प्रतिनिधियों ने हरोली इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान सुरेश शर्मा से मुलाकात कर अपनी पीड़ा साझा की। कामगारों ने समझौता शर्तें न मानने पर प्रबंधन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। सुरेश शर्मा ने समाधान का भरोसा दिलाया।