ऊना: मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन के जिलाध्यक्ष बलविंद्र कौर और सचिव अनुराधा को किया गया निष्काषित
मिड डे मील वर्करज युनियन सीटू जिला कमेटी ऊना की संयुक्त बैठक वीरवार को कार्यालय ऊना में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सीटू जिला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने की। इस बैठक में मिड डे मील वर्करज यूनियन के जिलाध्यक्ष बलविंद्र कौर और सचिव अनुुराधा रानी को संगठन विरोधी गतिविधियों और यूनियन के फंड में वित्तीय अनियमतताओं की वजह से पद निष्काषित किया है।