डूंगरपुर में जमीन विवाद को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जान से मारने की धमकी का आरोप
डूंगरपुर शहर के नवाडेरा निवासी गणेश कटारा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कुछ लोगों पर कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने और बिना अनुमति निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में बताया गया कि उदयपुरा मौजा स्थित खसरा नंबर 546 और 548 की जमीन में उनके परिवार का हिस्सा है, लेकिन आरोपियों द्वारा सीमांकन नहीं होने दिया जा रहा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पहले भी पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है। पीड़ित ने प्रशासन से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
#Dungarpur #IllegalConstruction #SynthexChauraha #Encroachment