आगामी बजट और वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले नगर परिषद ने बकाया नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) की वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। नगर परिषद ने शहर में संचालित पांच मैरिज होम संचालकों को कुल 31 लाख 85 हजार 481 रुपये के बकाया यूडी टैक्स को लेकर अंतिम नोटिस जारी किए हैं।