जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उजनेठी ग्राम में खनिज विभाग द्वारा बोल्डर का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया गया। जब्त वाहन को थाना बिनेका में खड़ा कराया गया है। मंगलवार शाम पांच बजे मिली जानकारी अनुसार वाहन चालक आश