जशपुर: करमघाट प्राथमिक शाला में पेयजल संकट, बोरिंग से निकल रहा गंदा पानी; बीईओ ने जल्द सुधार का दिया आश्वासन
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड बगीचा के ग्राम पंचायत सुलेसा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला करमघाट में पेयजल की समस्या बनी हुई है। स्कूल का चापाकल खराब होने के कारण यहां पढ़ने वाले बच्चों को पीने के पानी के लिए झाड़िया नाला पर निर्भर रहना पड़ रहा है। स्कूल परिसर में कराई गई बोरिंग से भी गंदा पानी निकलने की बात सामने आई है, जिसके चलते बच्चे नाले का पानी पीने को मजबू