बलौदा: जांजगीर-चांपा में 28-29 अक्टूबर भारी बारिश की चेतावनी, किसानों को कृषि विभाग का परामर्श
जांजगीर-चांपा जिले में 28-29 अक्टूबर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को खरीफ फसलों की सुरक्षा हेतु कटाई स्थगित रखने, जल निकासी का ध्यान रखने और फसलों की कीट व रोग निगरानी करने की सलाह दी है। साथ ही रबी फसलों की बुवाई मौसम अनुकूल होने पर करने और आवश्यक तकनीकी सहायता के लिए कृषि अधिकारियों से संपर्क करने को कहा गया है।