सिलाव: भूई मोड़ पर ऑटो पर यात्रियों को बैठाने को लेकर चालकों के बीच मारपीट, एक जख्मी, नौ ऑटो जब्त
Silao, Nalanda | Sep 15, 2024 सिलाव थाना क्षेत्र के भूई मोड़ पर ऑटो पर यात्रियों को बैठाने को लेकर चालकों के बीच मारपीट हुई जिसमें एक ऑटो चालक जख्मी हो गये. घटना की सूचना उपरांत मौके पर पहुंची सिलाव थाना पुलिस ने नौ ऑटो को जब्त कर थाना लाया है. सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.