बारां पंचायत समिति में प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान के अर्न्तगत प्रधान मोरपाल सुमन ने अभियान के रथ को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। वहीं विभिन्न विद्यालयों में प्लास्टिक मुक्त अभियान की शपथ लेते हुए विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में सफाई की तथा रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा।