प्रतापगढ़: पट्टी में हुई गोलीबारी और अपहरण के मामले में ब्लॉक प्रमुख का लाइसेंस होगा निरस्त, ASP ने दी जानकारी
पट्टी में हुई गोलीबारी और अपहरण के मामले में 25 हज़ार के इनामिया ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू हो गयी है। एसपी शैलेंद्र लाल ने बुधवार सुबह 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की सभी फरार 6 आरोपियों के अवैध संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।