गभाना: चंडौस ब्लॉक पर ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम सचिवों ने किया धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
चंडौस ब्लाक परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार सुबह दस बजे से ग्राम सचिवों ने काली पट्टी बांधकर आनलाइन हाजिरी व्यवस्था और गैर विभागीय कार्य कराने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।